|

रायपुर में विधवा महिला से रेप, शादी वाली वेबसाइट पर हुई थी मुलाकात, शातिर ने पहले बलात्कार किया फिर अश्लील तस्वीरें लेकर वसूले 4 लाख रूपए…..

रायपुर। सत्य लाइव। जीवन साथी की तलाश में आप लोग शादी वाली वेबसाइटों पर जाते हैं। रायपुर की एक विधवा महिला ने भी वहीं किया। एक शातिर ने इन्हें फंसाकर रेप किया और ब्लैकमेल करके 4 लाख भी वसूले। अब पुलिस ने पकड़ा है क्या है पूरा मामला देखिए।

रायपुर की विधवा महिला से रेप :
आरोपी शख्स का नाम है प्रशांत मंडल जो कि रायपुर की विधवा महिला से रेप किया और उसकी अश्लील तस्वीरें लेकर, जान से मारने की धमकी देकर 4 लाख भी वसूले। अब इसे नोएडा से रायपुर की पुलिस ने पकड़ा है।

प्रोफाइल से मिलता जुलता रिश्ता ढूंढ रही थी महिला :
जानकारी के मुताबिक 7 जून को इस बदमाश ने रायपुर आकर महिला से मुलाकात की। (Raipur widow women raped) महिला शादी वाली वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल से मिलता जुलता रिश्ता ढूंढ रही थी। आरोपी ने खुद को डॉक्टर बताकर महिला को झांसे में लेकर कांड किया और भाग गया था। देवांश राठौर, सीएसपी पुरानी बस्ती रायपुर ने इस मामले की जानकारी दी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *