रिटायर्ड साहब ने कानून से ऊपर जाना चाहा, पुलिस ने दिखा दी जेल की राह, धर्मांतरण के आरोप में पूर्व डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार…..

सरगुजा। सत्य लाईव। सरगुजा जिले में अवैध धर्मांतरण के आरोप में सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि वे ‘चंगाई सभा’ की आड़ में लोगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण करवा रहे थे। इस मामले ने पूरे प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।

कौन हैं आरोपी: ओमेगा टोप्पो, जो छत्तीसगढ़ शासन में डिप्टी कलेक्टर के पद से रिटायर हुए हैं।

मामला क्या है: आरोप है कि सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम डरीडीह में एक ‘चंगाई सभा’ (धार्मिक प्रार्थना सभा) का आयोजन किया गया था।

आरोप: स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू संगठनों का आरोप है कि इस सभा की आड़ में भोले-भाले ग्रामीणों को बीमारी ठीक करने का लालच देकर और आर्थिक प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में परिवर्तित किया जा रहा था।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *