रायपुर। सत्य लाईव। बस्तर के जंगलों में जवानों को उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम। नक्सलियों ने बिछाया था मौत का जाल, लेकिन हमारे जांबाज जवानों के आगे एक बार फिर माओवादियों के मंसूबे मिट्टी में मिल गए।
सर्चिंग पर निकले जवानों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने 5 किलो का आईईडी (IED) प्लांट किया था।
कार्रवाई: बीडीएस (Bomb Disposal Squad) की टीम ने मौके पर ही इसे डिफ्यूज कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इलाके में मुठभेड़ के बाद अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
